Saturday 3 June 2023

श्रावस्ती की नई जिलाधिकारी बनी कृतिका शर्मा पहली बार बनी कलेक्टर KRITIKA SHARMA IAS APPOINTED AS DISTRIACT MAGISTRATE OF SHRAVASTI DISTRICT

SHRAVASTINEWS- BHINGA SHRAVASTI

कृतिका शर्मा  श्रावस्ती जनपद के नए जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त की गयी है , आज दिनाक 03-06-2023 को श्रावस्ती जनपद की पूर्व  जिलाधिकारी श्रीमती नेहा प्रकाश  जी का स्थानांतरण करके उन्हें औरैया जनपद का  जिलाधिकारी बनाया गया है , 


कृतिका शर्मा जिलाधिकारी श्रावस्ती 

IAS कृतिका शर्मा  इससे पूर्व कानपुर में अपर आयुक्त उद्योग के पद पर नियुक्त थी कृतिका शर्मा ने 2014 में 86वीं अखिल भारतीय रैंकिंग हासिल की थी और उन्हें पश्चिम बंगाल कैडर दिया गया था। इसके बाद वह 2022 में हाईकोर्ट के आदेश द्वारा UTTAR PRADESH राज्य के कैडर में आई थी 

किन किन जनपदों के IAS OFFICER का हुआ बदलाव 

यूपी सरकार ने पांच जिलों में जिलाधिकारियों सहित एक दर्जन आईएएस अफसरों की तैनाती में बदलाव किए हैं। सूत्रों के अनुसार, श्रावस्ती, औरैया, प्रतापगढ़, देवरिया और बागपत के जिलाधिकारी बदले गए हैं। 


 पहली बार बन रही हैं कलेक्टर 

कृतिका शर्मा जी अपने  कलेक्टर बनने के सपने को श्रावस्ती  जनपद (बौद्ध स्थली) की  भूमि पर साकार करने जा रही हैं इससे पूर्व 2022 में ही ये कानपुर जनपद में  अपर आयुक्त के पद पर नियुक्त की गयी थी 

 हाईकोर्ट के आदेश के बाद 8 वर्षो की कानूनी लड़ाई के बाद उत्तर प्रदेश कैडर में शामिल किया गया था  जाने पूरी खबर